CG | Sat, 17 October 2026

No Ad Available

रायपुर के अमलीडीह डीपी होम्स कॉलोनी में 5 अगस्त से शिव महापुराण कथा, पं. अखिलेश दुबे के श्रीमुख से होगा दिव्य आयोजन

31 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 930 views
रायपुर के अमलीडीह डीपी होम्स कॉलोनी में 5 अगस्त से शिव महापुराण कथा, पं. अखिलेश दुबे के श्रीमुख से होगा दिव्य आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित डीपी होम्स कॉलोनी में 5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक भव्य शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण-पूजन का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन पंडित श्री अखिलेश दुबे (ग्राम कांपा, जिला महासमुंद) के श्रीमुख से होगा।

आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, धर्म, अध्यात्म और जीवन मूल्यों से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। साथ ही पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं विशेष पूजन भी संपन्न होगा।

आयोजकों ने रायपुर शहर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। उनका कहना है कि शिव महापुराण कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का माध्यम भी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.