रायपुर । RAIPUR NEWS : रायपुर के रायखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में जमकर बवाल और पथराव की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीती रात को फैक्ट्री में बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद बवाल में तब्दिल हो गया। मामला खरोरा थाने क्षेत्र का है। ग्रामीणों की ओर से गांव में शराब बेचने का विरोध करने पर भी विवाद गहरा गया।
इस हमले में सरपंच की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। पुलिस पर भी हमला किया गया है। खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल, स्थिति पर काबू पाने के लिये रापयुर से मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।
मामले में सीएसपी विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि रायखेड़ा स्थित एक निजी प्लांट में मजदूरों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच शराब बेचने के नाम पर विवाद हुआ। इस विवाद में रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा भी पहुंच गए। मजदूरों के पथराव की वजह से उनके वाहन के कांच क्षतिग्रस्त हो गये। सूचना पर खरोरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव करने की कोशिश की। इसमें थाना प्रभारी को चोट पहुंची है। बताया जाता है कि फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।