CG | Sun, 26 April 2026

No Ad Available

RAIPUR CRIME NEWS : घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

26 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 10 views
RAIPUR CRIME NEWS : घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। RAIPUR CRIME NEWS : राजधानी के कबीर नगर क्षेत्र में दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने थाना कबीर नगर में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

पीड़िता के मिलने के बाद हुआ खुलासा

25 अप्रैल को पीड़िता मिल गई। पूछताछ में उसने बताया कि रास्ता भटकने के दौरान वह यदुवंशी चौक के पास पहुंच गई थी। रात करीब 8–9 बजे उसने एक ऑटो रुकवाया और चालक से घर छोड़ने को कहा। आरोप है कि ऑटो चालक ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे घर छोड़ देगा, लेकिन रास्ता बदलकर एक सुनसान मकान में ले गया। वहां कोई मौजूद नहीं था। आरोपी ने पीड़िता को जबरदस्ती अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2) और 351(2) के तहत अपराध क्रमांक 93/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

थाना प्रभारी कबीर नगर की टीम ने घटनास्थल के आसपास के इलाके में जांच कर साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों की तलाश शुरू की। तकनीकी व मैदानी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान ऑटो चालक पंकज पांडे (35 वर्ष) के रूप में हुई।

25 अप्रैल को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

 

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.