विष्णु का सुशासन, टंक राम का साथ — विकास की ओर निरंतर अग्रसर बलौदा बाज़ार विधानसभा
तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री एवं बलौदा बाज़ार विधानसभा के विधायक टंक राम वर्मा ने आज पड़कीड़ीह से रावन होते हुए हिरमी मार्ग के निर्माणाधीन सड़क कार्य का स्थल निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही बेहतर आवागमन सुविधा का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत बघमार, मंडल महामंत्री युगल किशोर वर्मा, मंडल महामंत्री रामकुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष खोमलाल साहू, भागीरथी वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप वर्मा, टुकेंद्र वर्मा, धन्ना निषाद, अनिल वर्मा, कामदेव बघमार, डोमर मार्कण्डेय सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
मंत्री टंक राम वर्मा के नेतृत्व में बलौदा बाज़ार विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।