CG | Fri, 21 August 2026

No Ad Available

PAK vs ENG: पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली टीम

21 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 959 views
PAK vs ENG: पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली टीम

PAK vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पाकिस्तान ने मैच की दोनों पारियों में अपना पहला विकेट बिना कोई रन बनाए गंवा दिया। पहली पारी में ओली रॉबिन्सन की पहली गेंद पर अजान अवैस LBW होकर 0 रन पर आउट हुए, जबकि दूसरी पारी में इमाम-उल-हक दूसरे ओवर में 0 रन पर पवेलियन लौट गए।

सातवीं बार पाकिस्तान के साथ हुआ ऐसा

टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम का पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गिरना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में ऐसा होना बेहद दुर्लभ है। पाकिस्तान के साथ अब तक सातवीं बार ऐसा हुआ है। इसी के साथ पाकिस्तान टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा बार यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

पाकिस्तान ने 472 टेस्ट मैचों में सात बार दोनों पारियों में अपना पहला विकेट शून्य पर गंवाया है। इस मामले में इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड के साथ 1098 टेस्ट मैचों में पांच बार ऐसा हुआ है।

टॉप-5 टीमों की लिस्ट

एक टेस्ट की दोनों पारियों में पहला विकेट 0 रन पर गंवाने वाली टीमें:

  • पाकिस्तान – 7 बार
  • इंग्लैंड – 5 बार
  • ऑस्ट्रेलिया – 4 बार
  • भारत – 2 बार
  • न्यूजीलैंड – 1 बार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार बना था यह रिकॉर्ड

पाकिस्तान के साथ पहली बार यह घटना मार्च 1979 में हुई थी। पर्थ के WACA मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने दोनों पारियों में अपना पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गंवाया था। इसके बाद जुलाई 1982 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसा हुआ।

अप्रैल 1997 में कोलंबो के SSC मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान ने फिर दोनों पारियों में अपना पहला विकेट 0 रन पर गंवाया। इसके बाद अक्टूबर 2002 में शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और अक्टूबर 2013 में दुबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी पाकिस्तान के साथ यही स्थिति बनी।

जनवरी 2024 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने छठी बार दोनों पारियों में अपना पहला विकेट शून्य पर गंवाया था। अब हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ सातवीं बार ऐसा होने के साथ पाकिस्तान ने इस अनचाहे रिकॉर्ड में नया आंकड़ा बना दिया है।

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp