CG | Thu, 02 July 2026

No Ad Available

National Doctors’ Day: पुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक की अनोखी सैंड आर्ट, डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा को किया नमन

01 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 5 views
National Doctors’ Day: पुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक की अनोखी सैंड आर्ट, डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा को किया नमन

पुरी। National Doctors’ Day: नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर ओडिशा के पुरी बीच पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट और पद्म श्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने डॉक्टरों के सम्मान में एक विशेष रेत की कलाकृति (सैंड आर्ट) बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कलाकृति मानवता की सेवा में डॉक्टरों के निस्वार्थ योगदान, समर्पण और अथक मेहनत को समर्पित थी।

पुरी, ओडिशा: नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट और पद्म श्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने मंगलवार को ओडिशा के पुरी बीच पर डॉक्टरों को श्रद्धांजलि देने के लिए रेत से एक खास कलाकृति बनाई। यह कलाकृति मानवता के प्रति डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा और… pic.twitter.com/yxV6I1xDxN
— IANS Hindi (@IANSKhabar)
?ref_src=twsrc%5Etfw" target="_blank">June 30, 2026


सुदर्शन पटनायक ने अपनी इस रचना के माध्यम से समाज में डॉक्टरों की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने संदेश दिया कि डॉक्टर हर परिस्थिति में लोगों की जान बचाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उनकी सेवाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर पुरी बीच पर बनाई गई यह सैंड आर्ट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने इस कलाकृति को देखा और डॉक्टरों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

गौरतलब है कि भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन देश के प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन डॉक्टरों के समाज के प्रति अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाता है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.