CG | Thu, 17 September 2026

No Ad Available

JOB NEWS: रोजगार का बड़ा अवसर: शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर, 140 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन

17 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 745 views
JOB NEWS: रोजगार का बड़ा अवसर: शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर, 140 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन

मुंगेली। JOB NEWS: जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली की ओर से 22 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल 140 पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

– फील्ड ऑफिसर – 50 पद: 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण

– इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन – 30 पद: आईटीआई उत्तीर्ण

– सेल्स ऑफिसर – 20 पद: बीएससी एग्रीकल्चर उत्तीर्ण

– सेल्स रिप्रेजेंटेटिव – 20 पद: 12वीं उत्तीर्ण

– रिलेशनशिप मैनेजर – 20 पद: स्नातक उत्तीर्ण

इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीएससी एग्रीकल्चर और स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों पर रोजगार का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जरूरी

इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे के बीच निर्धारित स्थल पर पहुंचकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड होना अनिवार्य है। चयन और भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी रोजगार मेले में संबंधित कंपनियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्राप्त की जा सकती है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.