CG | Thu, 12 February 2026

No Ad Available

छत्तीसगढ़ सीनियर पुरुष हैंडबाल टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

22 Dec 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 41 views
 छत्तीसगढ़ सीनियर पुरुष हैंडबाल टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

भिलाई। पश्चिम बंगाल हैंडबाल संघ द्वारा हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में 54वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन टेक्नो इंडिया स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स, चिनसुराह, हुगली (प.बं.) में दिनांक 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की 21 सदस्यीय पुरुष हैंडबाल टीम ने भाग लिया।

उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को पूल में हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड के साथ रखा गया था। पूल मैचेस में छत्तीसगढ़ ने अपने पहले मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 50-34 गोलों से पराजित किया, छत्तीसगढ़ ने अपने दूसरे मैच में ओडिशा को 27-12 गोलों से पराजित किया तथा अपने तीसरे लीग मैच में छत्तीसगढ़ ने झारखण्ड को 35-32 गोलों से पराजित कर प्री-क्वार्टरफईनल में प्रवेश किया। प्री क्वार्टरफईनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला तेलंगाना के साथ खेला गया जिसमे छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना को 27-12 गोलों से पराजित कर क्वार्टरफईनल में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला कर्नाटक के साथ खेला गया। जिसमें छत्तीसगढ़ ने कर्नाटक को 43-29 गोलों से पराजित कर सेमीफइनल में प्रवेश किया। सेमीफइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला पश्चिम बंगाल के साथ खेला गया जिसमे रोमांचक मुकाबले में एक्स्ट्रा टाइम में छत्तीसगढ़ की टीम पश्चिम बंगाल को 36-37 गोलों से पराजित होकर कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा। छत्तीसगढ़ को राजस्थान के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया किया। पश्चिम बंगाल ने चंडीगढ़ को फाइनल मुकाबले में 27-21 गोलों से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। इस तरह प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक – पश्चिम बंगाल, रजत पदक – चंडीगढ़ एवं कांस्य पदक – छत्तीसगढ़ एवछत्तीसगढ़ राज्य के कांस्य पदक खिलाड़ियों, प्रशिक्षक एवं प्रबंधक के नाम निम्नानुसार है:-

1. परदीप (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 2. मंदीप (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 3. एस. ब्रिटेन सिंह (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 4. मो. आमिर हुसैन (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 5. मो. निहाल (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 6. बासा महेश (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 7. मिथुन कुमार (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 8. संदीप (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 9. के. कार्तिक कुमार (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 10. एम. गौतम (दुर्ग जिला), 11. नारायण साहू (दुर्ग जिला), 12. आदित्य चंद्राकर (महासमुन्द जिला), 13. सुमित सिंह रामगढ़िया (महासमुन्द जिला), 14. अमन राजभर (दुर्ग जिला), 15. मोहम्मद गनी (कबीरधाम जिला), 16. तौसिफ इम्तियाज (बस्तर जिला), 17. सुमित कुमार यादव (कबीरधाम जिला), 18. लुकेश पटेल (दुर्ग जिला), 19. टीम के प्रशिक्षक श्री आनंद एन.एस. (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 20. टीम के प्रशिक्षक एस. प्रभाश (बी.एस.पी., भिलाई), 21, टीम के प्रबंधक विजय बहादुर है।

छत्तीसगढ़ सीनियर पुरुष टीम के कांस्य पदक प्राप्त करने पर संस्था के चेयरमेन विनोद चंद्राकर एवं संस्था के अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्रा, उपाध्यक्ष इमरान अली, डी.एस. क्रिस्टोफर, आशीष यादव, बी.एस.पी. हैंडबाल क्लब के अध्यक्ष बी.डी. बाबू (महाप्रबंधक प्रभारी, प्लांट गैरेज), सचिव अब्दुल रहीम, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के फाउण्डर मेंबर बशीर अहमद खान, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के महासचिव समीर खान, सहसचिव बी.डी. करुपति, जितेन्द्र तिवारी, एस. प्रभाष , कोषाध्यक्ष विजय बहादुर सहित छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं अपनी हार्दिक शुभकामनाये प् 

थान को

रदान की।

ं राजस्

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.