CG | Wed, 22 July 2026

No Ad Available

Entertainment: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो की वापसी, Bigg Boss 20 जल्द होगा ऑन एयर

22 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 6 views
Entertainment: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो की वापसी, Bigg Boss 20 जल्द होगा ऑन एयर

Entertainment: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के नए सीजन को लेकर काफी समय से चर्चा तेज है। इसी चर्चा के बीच इस शो के 20वें सीजन की अनाउंसमेंट हो गई है। मेकर्स ने हाल ही में जियो हॉटस्टार पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शो का अनाउंसमेंट किया है।

बिग बॉस 20 में कौन-कौन ले सकता है हिस्सा

बता दें कि ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के मेकर्स ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- दो दशक बाद भी शो मोस्ट आइकॉनिक बना हुआ है। इस शो में लड़ाई-झगड़ों से लेकर टास्क तक सभी खूब पसंद किए जाते हैं। इस शो के बाद कई लोगों को बहुत नेम-फेम मिला। इस बार शो में कौन हिस्सा लेगा इसे लेकर भी अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। खबर है कि इस बार शो में अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, जन्नत जुबैर, करण पटेल, मिस्टर फैजू, निया शर्मा, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर, Santy Sharma जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

‘बिग बॉस’ के 6 एडिशन एक साथ होंगे लॉन्च

खबर है कि इस बार मेकर्स बिग बॉस के 6 एडिशन एक साथ ला रहे हैं। शो को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। शो सितंबर 2026 से शुरू होगा। इस शो को टीवी में कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। वहीं ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

बता दें कि ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के हिंदी एडिशन को सलमान खान (Salman Khan), मलयालम एडिशन को मोहनलाल (Mohanlal), बांग्ला एडिशन को सौरव गांगुली (Sourav Ganguly), कन्नड़ एडिशन को किच्चा सुदीप (Sudeep), तेलुगू एडिशन को नागार्जुन (Nagarjuna) और तमिल एडिशन को विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) होस्ट करेंगे।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.