CG | Sun, 26 July 2026

No Ad Available

Driving License: घर-घर पहुंची ड्राइविंग लाइसेंस सुविधा, हर शनिवार लग रहा विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर

26 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 826 views
Driving License: घर-घर पहुंची ड्राइविंग लाइसेंस सुविधा, हर शनिवार लग रहा विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर

चिरमिरी। Driving License: एमसीबी जिले के चिरमिरी में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चला रहे लोगों को राहत देने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन ने विशेष लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को शहर के अलग-अलग वार्डों में विशेष शिविर लगाकर मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं।वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे चालक मिले जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।

इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर और आरटीओ के समन्वय से यह विशेष अभियान शुरू किया गया ताकि नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही लाइसेंस की सुविधा मिल सके।पिछले चार सप्ताह से बड़ी बाजार, डोमन हिल, गोदरीपारा और हल्दीबाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं।

प्रत्येक शिविर में 50 से 60 लोगों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं और लोगों की ओर से इस पहल को अच्छा समर्थन मिल रहा है।इस अभियान का लाभ 16 वर्ष से अधिक आयु के स्कूली छात्र-छात्राएं भी उठा सकते हैं जो बिना गियर वाले दोपहिया वाहन चलाते हैं। लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद वे नियमानुसार स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा सकेंगे।पहले लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को बैकुंठपुर जाना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा उनके अपने वार्ड में उपलब्ध होने से समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है।

साथ ही वैध लाइसेंस होने से सड़क दुर्घटना की स्थिति में कानूनी प्रक्रिया और मुआवजा संबंधी दिक्कतों से भी राहत मिलेगी।पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना अधिक से अधिक नागरिकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित का महत्वपूर्ण कदम बताया है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.