CG | Fri, 26 June 2026

No Ad Available

देवेंद्र यादव की लाश मिली, दुर्ग पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

07 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 133 views
देवेंद्र यादव की लाश मिली, दुर्ग पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार


दुर्ग। भिलाई में बुधवार देर रात एक युवक का नाले में शव मिला। शरीर पर चोट के निशान है। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र के गोकुल नगर की है। दरअसल, पुलिस को नाले में लाश मिलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान देवेंद्र यादव (35) के रूप में हुई, जो कि भिलाई का ही रहने वाला था। इस मामले में एएसपी पद्मश्री तंवर ने कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या का मामला है या किसी दुर्घटना का।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.