रायपुर। Chhattisgarh Adivasi Congress New Team: छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद जारी सूची में 32 जिलाध्यक्षों सहित कई पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई टीम में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के नेताओं को संगठन को मजबूत करने और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन का उद्देश्य आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना तथा जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करना बताया जा रहा है।
प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की ओर से जारी सूची में जिलाध्यक्षों के अलावा कई अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।
