CG | Sat, 01 August 2026

No Ad Available

Chhattisgarh : जंगल सफारी पर टीम इंडिया, बार नवापारा अभयारण्य में खिलाड़ियों ने लिया वन्य जीवन का आनंद

23 Jan 2026 | WEENEWS DESK | 98 views
Chhattisgarh : जंगल सफारी पर टीम इंडिया, बार नवापारा अभयारण्य में खिलाड़ियों ने लिया वन्य जीवन का आनंद

रायपुर। Chhattisgarh : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारा। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बार नवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण कर जंगल और वन्य जीवन का अनूठा अनुभव लिया।

इस खास पल की तस्वीरें छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव जंगल सफारी में शामिल हुए।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया। जंगल सफारी के दौरान उन्होंने अभयारण्य की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव-विविधता का अवलोकन किया तथा वन्य जीवन के निकट अनुभव का आनंद… pic.twitter.com/o5wkOJ5k3F
— Kedar Kashyap (@KedarKashyapBJP) January 23, 2026


 

खिलाड़ियों ने अभयारण्य में मौजूद प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और समृद्ध जैव-विविधता का नजदीक से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वन्य जीवों और पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखा, जिससे वे खासे उत्साहित नजर आए।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले में रायपुर से लगभग 100 से 106 किलोमीटर दूर स्थित 245 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला बार नवापारा अभयारण्य छत्तीसगढ़ की जैव-विविधता का अहम केंद्र है। यहां तेंदुआ, भालू, उड़ने वाली गिलहरी, सियार, चार सींग वाला मृग, चिंकारा, काला हिरण, बायसन के साथ-साथ बुलबुल, तोते, गिद्ध, मोर, कठफोड़वा, किंगफिशर और बगुले जैसे दुर्लभ पक्षी भी देखने को मिलते हैं।

मैच से पहले खिलाड़ियों का यह जंगल भ्रमण न सिर्फ उनके लिए सुकून भरा रहा, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक धरोहर को भी देशभर में नई पहचान दिलाने वाला साबित हुआ।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.