CG | Sun, 08 March 2026

No Ad Available

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार, अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज

24 Jan 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 19 views
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार, अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज

रायपुर। CG Weather News : छत्तीसगढ़ में सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है और अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहा। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे अधिक तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा में बने मौसमी सिस्टम के कारण हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है। हालांकि, कुछ इलाकों में रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है।

.

राजधानी रायपुर में शनिवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहे। दिन में मौसम साफ है। अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.