CG | Mon, 29 June 2026

No Ad Available

CG VIDEO : नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई जारी, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, इलाके में तनाव

29 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 2 views
CG VIDEO : नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई जारी, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, इलाके में तनाव

रायपुर। CG VIDEO : राजधानी रायपुर के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए सोमवार को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। सुबह से शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई में अब तक 80 से अधिक मकान ढहा दिए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के तहत बने 32 मकान भी शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और ग्रामीणों के विरोध के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

जानकारी के अनुसार, देर रात से ही करीब 1000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। सुबह जैसे ही प्रशासन की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची, ग्रामीण बुलडोजर के सामने खड़े हो गए। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हुई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस बल और बुलडोजर पर पथराव भी किया, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

" target="_blank">

कार्रवाई के दौरान कई परिवार अपने घरों का सामान बाहर निकालते नजर आए, जबकि टूटे मकानों के मलबे के बीच बैठे लोगों की तस्वीरें भी सामने आईं। वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) आवासों में विस्थापित परिवारों को बसाने के लिए आवंटन की कार्रवाई जारी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.