बिलासपुर। CG VIDEO : जिले के थाना बिल्हा अंतर्गत ग्राम डोडकी में मकान की दीवार से सटाकर निर्माण कार्य करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि सोहन यादव नामक व्यक्ति ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर अपने पड़ोसी रमेश कुमार कोसले और उनके पिता अंजोर दास पर जानलेवा हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 जुलाई की सुबह हुई इस झड़प के दौरान आरोपियों ने रमेश और उनके पिता को गालियां देते हुए जान से खत्म करने की नियत से डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी रामू यादव और रामजीवन यादव मौके से फरार हो गए, जबकि मुख्य आरोपी 60 वर्षीय सोहन यादव को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान सोहन यादव ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर मारपीट की बात स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

The post CG VIDEO : दीवार बनाने के विवाद में खूनी संघर्ष, पड़ोसी पर डंडे से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार appeared first on Grand News.