CG | Sat, 17 October 2026

No Ad Available

CG Suicide news: घर के बाथरूम में मिट्टी तेल छिड़ककर खुद पर महिला ने लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

21 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 1062 views
CG Suicide news: घर के बाथरूम में मिट्टी तेल छिड़ककर खुद पर महिला ने लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

खैरागढ़। CG Suicide news: खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार खुर्द में 30 वर्षीय महिला मंजू बघेल ने अपने घर के बाथरूम में खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी।

जानकारी के अनुसार, महिला के पति अजय बघेल, सास-ससुर और देवर खेत गए हुए थे। इसी दौरान देवर सूरज खाना लेने घर पहुंचा। बाथरूम से धुआं निकलता देख उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला।

घटना में मंजू बघेल गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद खैरागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.