CG | Sat, 14 February 2026

No Ad Available

CG Oath Ceremony : शपथ ग्रहण से पहले गजेंद्र यादव ने गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, कहा- पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करेंगे

20 Aug 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 157 views
CG Oath Ceremony : शपथ ग्रहण से पहले गजेंद्र यादव ने गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, कहा- पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करेंगे

दुर्ग। CG Oath Ceremony: दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव आज सुबह 10:30 बजे रायपुर स्थित राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले गजेंद्र यादव दुर्ग के विद्युत नगर स्थित गणेश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान से आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें : CG Oath Ceremony: बस कुछ ही देर में ये तीनों विधायक बनेंगे मंत्री, साय कैबिनेट का होगा विस्तार

इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र यादव जिंदाबाद और गजेंद्र यादव मंत्री बने के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र यादव को बुके और मालाएं भेंट कर सम्मानित किया।

मौके पर गजेंद्र यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री और संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे दुर्ग शहर और क्षेत्र की जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करेंगे।

बस कुछ ही देर में ये तीनों विधायक बनेंगे मंत्री

छत्तीसगढ़ में आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में साय कैबिनेट के तीन विधायक नए मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल रमेन डेका आज अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष समेत प्रदेश के अन्य मंत्री और BJP के विधायक भी शामिल होंगे।

 


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.