CG | Sat, 17 October 2026

No Ad Available

CG NEWS: विधायक के जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के दुरुपयोग पर भड़के धनेंद्र साहू, कहा- ‘यह निंदनीय’

06 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 903 views
CG NEWS: विधायक के जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के दुरुपयोग पर भड़के धनेंद्र साहू, कहा- ‘यह निंदनीय’

अभनपुर। CG NEWS: भाजपा विधायक इंद्र कुमार साहू के जन्मदिन के एक निजी कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से स्कूल यूनिफॉर्म में ‘स्वागत गीत’ गवाने का मामला अब गरमा गया है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने इस पर तीखा हमला बोला है।

धनेंद्र साहू ने कहा, “सोशल मीडिया से पता चला कि वर्तमान अभनपुर विधायक ने अपने जन्मदिन के साथ शिक्षक सम्मान समारोह जोड़ा और वहां आत्मानंद स्कूल के बच्चों को स्वागत गीत के लिए बुलाया। बच्चे वहां स्कूल ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। एक निजी स्थान पर आयोजित व्यक्तिगत कार्यक्रम में सरकारी स्कूल के बच्चों का इस तरह दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।”


उन्होंने आगे कहा कि शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के स्पष्ट निर्देश हैं कि बच्चों का उपयोग राजनेताओं के निजी आयोजनों में न हो। इसके बावजूद जिम्मेदार पद पर बैठे लोग ही नियमों का मखौल उड़ा रहे हैं, जो अत्यंत निंदनीय है। इस घटना के बाद आत्मानंद स्कूल प्रबंधन और स्थानीय शिक्षा अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रबुद्ध नागरिकों ने दोषी शिक्षकों और प्रबंधन पर तत्काल सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.