CG | Wed, 16 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: थाना सकरी क्षेत्र में खूनी वारदात: गणेश चतुर्थी पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ही मौत

15 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 834 views
CG NEWS: थाना सकरी क्षेत्र में खूनी वारदात: गणेश चतुर्थी पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ही मौत

बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर तीज और गणेश चतुर्थी पर्व के बीच सकरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। सोमवार शाम ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

सीने में चाकू के कई वार लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। आसपास के ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन सिम्स में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 4:30 बजे ग्राम संबलपुरी में राशन दुकान के सामने बने गणेश पंडाल के बगल में अमन सूर्यवंशी 23 वर्ष पिता प्रहलाद सूर्यवंशी और आकाश सूर्यवंशी 22 वर्ष पिता अंशु सूर्यवंशी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान अमन ने अपने पास रखे चाकू से आकाश के सीने पर लगातार तीन-चार वार कर दिए। अचानक हुए चाकू के हमले से आकाश लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

वारदात से आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल आकाश को उपचार के लिए सिम्स भेजा गया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी अमन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के पीछे विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ के बाद होने की बात कही जा रही है। मृतक के शव को सिम्स की मर्च्यूरी में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सकरी क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं के बीच हत्या की इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.