CG | Fri, 21 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: निजी विद्यालय में टीसी और रिजल्ट देने के नाम पर लूट, शिक्षा विभाग से जांच की मांग

21 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 896 views
CG NEWS: निजी विद्यालय में टीसी और रिजल्ट देने के नाम पर लूट, शिक्षा विभाग से जांच की मांग

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले से शिक्षा व्यवस्था और निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर भवतरा स्थित निजी विद्यालय देव पब्लिक स्कूल की व्यवस्था और शिक्षा विभाग की निगरानी पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो में विद्यालय से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिससे स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली भ्रष्टाचार की भेट चढ़ता नजर आ रहा है । वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा है कि आखिर निजी विद्यालयों की व्यवस्थाओं और नियमों की शिक्षा विभाग द्वारा नियमित रूप से जांच किस तरह की जाती है।

वहीं, मामले में नियमों का उल्लंघन कर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। जिले के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भवतरा स्थित देव पब्लिक स्कूल से जुड़ा यह वीडियो इन दिनों चर्चा में है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि निजी विद्यालय में नियमों का उल्लंघन कर मनमानी कर रहे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे तो शिक्षा विभाग को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

वायरल वीडियो के बारे में ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर (बीईओ) पामगढ़ से जानकारी ली गई जिस पर संज्ञान लेकर तत्काल उच्च अधिकारी को अवगत करा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है देखने वाली बात होगी कि वायरल वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग क्या संज्ञान लेता है और क्या विद्यालय प्रबंधन से जवाब मांगा जाता है।

फिलहाल वायरल वीडियो ने जिले की शिक्षा व्यवस्था और निजी विद्यालयों की निगरानी को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp