CG | Wed, 22 July 2026

No Ad Available

CG NEWS: नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

22 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 6 views
CG NEWS: नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

एमसीबी। CG NEWS: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर एमसीबी जिले के चिरमिरी स्थित हल्दीबाड़ी में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।

युवा कांग्रेस,एनएसयूआई एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी परीक्षा में हुई अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में किसी भी बड़ी घटना या विवाद की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री इस्तीफा देते थे, लेकिन वर्तमान सरकार में ऐसी परंपरा देखने को नहीं मिलती।

उनका कहना था कि जब सरकार की उपलब्धियों का श्रेय लेने की बात आती है तो सभी आगे रहते हैं लेकिन पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के अंत में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और छात्रों के हित में ठोस कार्रवाई की मांग की।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.