तखतपुर। CG NEWS: आर्यन फिल्म संस्था के तत्वावधान में तखतपुर में महिलाओं और बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं को मुख्य रूप से मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया गया।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि मासिक धर्म कुदरत का दिया हुआ उपहार है और इसे छुआछूत या गलत नजरिए से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने बच्चों और महिलाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर फ्रॉड, ट्रैफिक नियमों और विभिन्न अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं का योगदान हर युग में देश के लिए प्रेरणादायक रहा है और अहिल्याबाई होल्कर व रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान महिलाओं से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने आर्यन फिल्म संस्था की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम नगर में लगातार आयोजित किए जाएंगे।