CG | Sun, 20 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: मैनपाट के पर्यटन स्थलों में बंद होगा गुटखा और तम्बाकू, स्वच्छता को लेकर विधायक ने लिया निर्णय, पर्यटन स्थलों का लिया जायजा

20 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 707 views
CG NEWS: मैनपाट के पर्यटन स्थलों में बंद होगा गुटखा और तम्बाकू, स्वच्छता को लेकर विधायक ने लिया निर्णय, पर्यटन स्थलों का लिया जायजा

सरगुजा। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो ने पर्यटन स्थलों का जायजा लेते हुए स्थानीय प्रशासन को गुटखा और तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के पर्यटन स्थलों पर अब गुटखा, तंबाकू और सिगरेट की बिक्री करने वाली दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने निर्देश दिया है कि जिन दुकानों में इन प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री पाई जाती है, उनका दुकान आवंटन रद्द किया जाए।

विधायक राम कुमार टोप्पो ने पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। उनका कहना है कि मैनपाट की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की पहचान को बनाए रखने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है।

इसके साथ ही पर्यटन स्थलों तक जाने वाली सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में शौचालय और यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाने की योजना पर भी जोर दिया गया है, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.