CG | Wed, 22 July 2026

No Ad Available

CG NEWS: लगातार बारिश के बीच नगर निगम अलर्ट, कालोनियों और निचले इलाकों में भरा पानी, जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत कार्य तेज

22 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 4 views
CG NEWS: लगातार बारिश के बीच नगर निगम अलर्ट, कालोनियों और निचले इलाकों में भरा पानी, जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत कार्य तेज

रायगढ़। CG NEWS: रायगढ़ शहर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कुछ कालोनियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। रायल ग्रीन कालोनी, सिद्धीविनायक कालोनी के पीछे, जीआरपी और आरपीएफ कार्यालय के पीछे मार्ग तथा माल धक्का पुलिया के पास जलभराव की स्थिति बनी। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पानी निकासी का काम शुरू किया।

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निगम की टीम ने लगातार प्रयास कर प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालने का काम किया, जिससे लोगों को राहत मिली। इस बार लगातार बारिश के बावजूद शहर की मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी। इसके चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित नहीं हुई।

समय रहते नगर निगम की टीम द्वारा जल निकासी की व्यवस्था किए जाने से बड़ी समस्या टल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान समय पर कार्रवाई होने से उन्हें राहत मिली। नगर निगम प्रशासन की तत्परता और बारिश से पहले की गई तैयारियों को इस बार शहर में जलभराव की स्थिति से निपटने में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.