CG | Tue, 23 June 2026

No Ad Available

CG NEWS: खेत में पेड़ के नीचे खड़े 10 गायों की बिजली गिरने से मौत

23 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 6 views
CG NEWS: खेत में पेड़ के नीचे खड़े 10 गायों की बिजली गिरने से मौत

बलौदाबाजार। CG NEWS: जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत नागेड़ी ग्राम पंचायत में सोमवार 22 जून दोपहर आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा दी। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच खेत में चर रही 10 गायें इसकी चपेट में आ गईं, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, बारिश शुरू होने पर गायें बचाव के लिए खेत में मौजूद एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और सभी गायें उसकी चपेट में आ गईं। घटना इतनी भयावह थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

एक साथ 10 गायों की मौत से संबंधित पशुपालकों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन ही कई परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है, ऐसे में इस हादसे ने उनकी कमर तोड़ दी है। घटना के बाद प्रभावित पशुपालकों और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा में हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को जल्द राहत राशि प्रदान करनी चाहिए।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.