CG | Tue, 23 June 2026

No Ad Available

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बड़ा जल हादसा: बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 6 ने बचाई जान, 3 ग्रामीणों की तलाश जारी

23 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 7 views
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बड़ा जल हादसा: बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 6 ने बचाई जान, 3 ग्रामीणों की तलाश जारी

सूरजपुर। CG NEWS: जिले के करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बतरा बांध में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने के लिए बांध में उतरे 9 ग्रामीणों की नाव अचानक पानी में पलट गई। हादसे के बाद 6 लोग किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 3 ग्रामीणों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण रात के समय नाव लेकर बांध में मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में पलट गई। नाव पलटते ही सभी लोग बांध के गहरे पानी में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और लापता ग्रामीणों की खोज शुरू कर दी। बचाव दल द्वारा बांध में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोताखोरों की मदद से पानी के भीतर भी तलाश की जा रही है।

फिलहाल तीनों लापता ग्रामीणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता और बेचैनी का माहौल है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.