CG | Fri, 16 October 2026

No Ad Available

CG NEWS: आरक्षक पर बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब पीना पड़ा भारी, डायल-112 आरक्षक सेवा से बर्खास्त

20 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 736 views
CG NEWS: आरक्षक पर बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब पीना पड़ा भारी, डायल-112 आरक्षक सेवा से बर्खास्त

बलरामपुर। CG NEWS: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में डायल-112 वाहन चलाने और दुर्घटना होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने आरक्षक संजय मारकण्डे को सेवा से पृथक कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, वाड्रफनगर क्षेत्र में डायल-112 वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में विभागीय जांच कराई गई थी। जांच के दौरान आरक्षक संजय मारकण्डे और वाहन चालक के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

जांच में ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और गंभीर कदाचार पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से पृथक करने का आदेश जारी किया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को ड्यूटी के दौरान अनुशासन और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.