CG | Sun, 30 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : रक्षाबंधन पर पसरा मातम, दो हादसों में एक मासूम बच्चे और 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

29 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 828 views
CG NEWS : रक्षाबंधन पर पसरा मातम, दो हादसों में एक मासूम बच्चे और 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

दुर्ग। CG NEWS : रक्षाबंधन का त्योहार घर-परिवार में खुशियां भाई-बहन के मिलन और अपनों के साथ वक्त बिताने का दिन। लेकिन दुर्ग जिले में यही खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। राखी के दिन जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्चे और 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं हादसों में दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

दरअसल पहला हादसा नंदिनी थाना क्षेत्र में कुम्हारी-अहिवारा मुख्य मार्ग पर जिओ पेट्रोल पंप के पास हुआ। कुम्हारी के रामनगर निवासी करीब 30 वर्षीय कोमल प्रसाद साहू अपने 3 वर्षीय बेटे दिनेश कुमार साहू के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 3 साल के मासूम दिनेश की मौत हो गई, जबकि उसके पिता को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रायपुर एम्स रेफर किया गया है। पुलिस कार चालक की लापरवाही की जांच कर रही है।वहीं दूसरा हादसा अंडा थाना क्षेत्र के जंजगिरी रोड पर शैलदेवी महाविद्यालय के आगे हुआ। नेवई भाठा निवासी 25 वर्षीय योगेश यादव अपनी पत्नी संगीता और एक साल के बच्चे के साथ रक्षाबंधन मनाने माहूद स्थित ससुराल गए थे। त्योहार के बाद घर लौटते वक्त उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में योगेश को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल दुर्ग ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहत की बात यह रही कि पत्नी और मासूम बच्चा सुरक्षित हैं।अंडा पुलिस ने मामले में BNS की धारा 281, 125(A), 106(1) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। रक्षाबंधन की खुशियों के बीच हुए इन दोनों हादसों ने दो परिवारों को ऐसा दर्द दिया, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो पाएगी।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.