CG | Fri, 30 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : EOW-ACB की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप, नवकार ज्वैलर्स और शांति विजय स्टोर्स में छापेमारी

30 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 921 views
CG NEWS : EOW-ACB की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप, नवकार ज्वैलर्स और शांति विजय स्टोर्स में छापेमारी

अभनपुर । CG NEWS : गोबरा नवापारा में EOW और ACB की संयुक्त टीम का बड़ा छापा, सोना-चांदी और कपड़ा कारोबारियों में मचा हड़कंप। गोबरा नवापारा नगर में आज EOW और ACB की संयुक्त टीम ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार सोना-चांदी के प्रतिष्ठान नवकार ज्वैलर्स एवं कपड़ा प्रतिष्ठान शांति विजय स्टोर्स में संयुक्त टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रतिष्ठानों के अलावा व्यापारी से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में करीब दो दर्जन अधिकारी-कर्मचारियों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है।

संयुक्त टीम की अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर के व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है। फिलहाल कार्रवाई के कारणों और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। टीम की कार्रवाई अभी जारी बताई जा रही है। EOW-ACB की इस कार्रवाई को गोबरा नवापारा में अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.