संवादाता: डॉ सैयद फारूख अली
सुकमा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ से लगे आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हाल ही में सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में मार गिराए गए कुख्यात नक्सली सरगना मोस्ट वांटेड एक करोड़ रुपये के इनामी माडवी हिड़मा का बुधवार को उसके पैतृक गांव पुवर्ती में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिडमा के साथ मारी गई उसकी पत्नी राजे के शव को भी गांव लाया गया, जहां पुलिस की कड़ी निगरानी में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र अतिरिक्त बल भी तैनात रहा।
हिडमा नक्सल संगठन की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और बस्तर में कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था। उसके ऊपर करीब 350 हत्याओं में शामिल रहने का आरोप था। उसकी नक्सली गतिविधियों की वजह से सैकड़ों परिवार बेघर, अनाथ और बेसहारा हो गए थे।
सुरक्षा एजेंसियों ने हिडमा के मारे जाने को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता बताया है। बस्तर क्षेत्र में उसके आतंक के अंत को लेकर स्थानीय लोगों में भी राहत का माहौल देखा जा रहा है।
The post CG NEWS : आतंक का अंत : नक्सली सरगना हिडमा का अंतिम संस्कार पैतृक गांव पुवर्ती में हुआ appeared first on Grand News.