CG | Sat, 17 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : 300 किलो पनीर पर प्रशासन का शिकंजा, लैब जांच में अमानक मिला; वैद्य फूड पर फिर पहुंची टीम

20 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 1027 views
CG NEWS : 300 किलो पनीर पर प्रशासन का शिकंजा, लैब जांच में अमानक मिला; वैद्य फूड पर फिर पहुंची टीम

महासमुंद। CG NEWS : जिले में अमानक पनीर को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड के पनीर का लैब सैंपल जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान पर कार्रवाई तेज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नकली पनीर की शिकायत मिलने के बाद 16 अगस्त की रात संयुक्त टीम ने वैद्य फूड पर कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलो पनीर को सील किया था। टीम ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे थे। 19 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट में पनीर निर्धारित खाद्य मानकों पर खरा नहीं उतरा।

रिपोर्ट के अनुसार, जांच में पाया गया पनीर मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं था। रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची

गुरुवार को तहसीलदार जुगल किशोर पटेल और फूड एंड सेफ्टी विभाग के जिला अधिकारी उमेश वर्मा के नेतृत्व में टीम वैद्य फूड पहुंची। मौके पर टीम द्वारा सील की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे मामले में प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है।

बाजार में सप्लाई को लेकर उठे सवाल

अमानक पाए गए पनीर की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पनीर मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं था, तो क्या इसकी बाजार में सप्लाई की जा रही थी? प्रशासन अब जांच रिपोर्ट और मौके से मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।

फिलहाल वैद्य फूड के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत क्या वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, इस पर नजर बनी हुई है। अमानक पनीर की रिपोर्ट ने एक बार फिर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.