CG | Fri, 17 July 2026

No Ad Available

CG CRIME NEWS: शराब के नशे में बेटे का पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में भागकर बचाई जान

16 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 6 views
CG CRIME NEWS: शराब के नशे में बेटे का पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में भागकर बचाई जान

बिलासपुर। CG CRIME NEWS: बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सागर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में चूर बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सागर के कोटवार छोटेलाल रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा चंद्र कुमार शराब के नशे में घर पहुंचा, जिस पर पिता ने उसे काम न करने और मोटरसाइकिल गिरवी रखने को लेकर समझाइश दी थी। इस बात से आक्रोशित होकर चंद्र कुमार ने घर में जमकर हंगामा और गाली-गलौज की, और विरोध करने पर कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया, जिससे छोटेलाल के बाएं हाथ की कलाई और कुल्हे के पास गंभीर चोटें आईं।

खून से लथपथ अवस्था में पिता ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और गांव के प्रदीप सतनामी को सूचना देने के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से तखतपुर अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। पीड़ित की शिकायत पर सकरी पुलिस ने आरोपी चंद्र कुमार के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.