CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

CG Breaking : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; करंट के चपेट में आने से गई पति-पत्नी और बेटे की जान, गांव में पसरा मातम  

16 Sep 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 61 views
CG Breaking : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; करंट के चपेट में आने से गई पति-पत्नी और बेटे की जान, गांव में पसरा मातम  
मोहला। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के मोहला जिले के ग्राम खैरी पांगरी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कारन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई., मृतकों में पति-पत्नी और बेटा शामिल है। इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
तीनों की दर्दनाक मौत 

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना बीते सोमवार शाम 6 से 7 बजे की है, जब रात को पागरी गांव में निवास रत गोड आदिवासी बोगा परिवार गांव से दूर कोठार बाड़ी में गए हुए थे जहां मुखिया सुरतराम बोगा (उम्र 62 वर्ष) करंट की चपेट में आ गया। वही पिता को बचाने बेटा रूपलाल बोगा भी बिजली के चपेट में आ गया। बाप-बेटे के घर नहीं लौटने के बाद पत्नी भागबती बाई (58 साल) वहां पहुंची। पति और बेटे को बचने की कोशिश में महिला भी करंट की चपेट में आ गई। इस तरह तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

गांव में शोक की लहर

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी शवों को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।

CG Weather Update : रायपुर में हुई झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

 

 

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.