CG | Sun, 18 October 2026

No Ad Available

CG : भुईगांव की बेटी को मिला सात समंदर पार जीवनसाथी, नीदरलैंड के युवक से रचाई शादी

18 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 826 views
CG : भुईगांव की बेटी को मिला सात समंदर पार जीवनसाथी, नीदरलैंड के युवक से रचाई शादी

जांजगीर-चांपा। CG : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक छोटे से गांव की बेटी और यूरोप के नीदरलैंड में रहने वाले युवक की शादी इन दिनों जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। पामगढ़ ब्लॉक के भुईगांव के वार्ड क्रमांक 07, नालापारा की रहने वाली 25 वर्षीय क्रिस्टीना नथेनियल ने नीदरलैंड के 32 वर्षीय क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम को अपना जीवनसाथी चुना है। सात समंदर पार से आए दूल्हे और छत्तीसगढ़ की बेटी के इस रिश्ते को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह और उत्सुकता देखी जा रही है।

?_=3" />
">

दरअसल, 16 अक्टूबर को अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता के समक्ष दोनों के विवाह की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। तीन गवाहों की मौजूदगी में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विवाह प्रमाण-पत्र भी जारी किया गया।

भुईगांव जैसे छोटे से गांव से नीदरलैंड तक जुड़ा यह रिश्ता लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर क्रिस्टीना और क्रिस्टीयान की मुलाकात कहां हुई? दोनों के बीच नजदीकियां कैसे बढ़ीं और प्रेम कहानी की शुरुआत किस तरह हुई? हालांकि, मुलाकात और प्रेम कहानी से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

एक तरफ गांवों में आज भी पारंपरिक तरीके से रिश्ते तलाशने का चलन है, तो दूसरी तरफ भुईगांव की बेटी ने विदेश में अपना हमसफर चुना है। सरहदों और दूरियों से परे बने इस रिश्ते ने जिले में लोगों का ध्यान खींचा है।

फिलहाल, भुईगांव की बेटी और नीदरलैंड के युवक की शादी स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.