11 लाख देने के बाद भी मारपीट से प्रताड़ित पत्नी ने कराई FIR सिहोरा शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दो बार में 11 लाख रुपए दहेज दिया। इसके बाद भी मारपीट और प्रताडना जारी रहने पर महिला ने मंगलवार रात सिहोरा थाने में पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि खमरिया मटामर निवासी प्रतिमा शुक्ला (37) का विवाह 14 अप्रेल 2012 को वार्ड- 3 सिहोरा निवासी शुभम शुक्ला से हुआ था। उनके दो बच्चे है। शादी के बाद शुभम प्रतिमा पर दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। पतिमा ने पिता विष्णु को जानकारी दी तो उन्होंने 15 अप्रेल 2019 को तीन लाख रुपए और नौ फरवरी 2022 को आठ लाख रुपए शुभम शुक्ला के अकाउंट में जमा कराए। इसके बाद भी वह और रुपयो की मांग कर रहा था। उसने बुधवार को भी प्रतिमा से मायके से और रुपए लाने के लिए कहा। उसके इनकार करने पर शुभम शुक्ला ने उससे मारपीट की, तब उसने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

.AD