CG | Fri, 21 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले क्षेत्र के भाजपा नेता, जाना स्वास्थ्य का हाल

21 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 884 views
CG NEWS: प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले क्षेत्र के भाजपा नेता, जाना स्वास्थ्य का हाल

तिल्दा नेवरा । CG NEWS: सड़क हादसे में घायल हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव इन दिनों स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसी दौरान रायपुर तिल्दा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल एवं तिल्दा-नेवरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp