भाजपा महिला मोर्चा देवरीखुर्द का वार्ड क्रमांक 42 व 43 में सघन जनसंपर्क, महिला मोर्चा ने मांगा तोखन साहू के पक्ष में समर्थन


बिलासपुर। देवरीखुर्द भाजपा महिला मोर्चा देवरीखुर्द  मस्तूरी विधानसभा के वार्ड क्रमांक 42 व 43 में अभियान चलाते हुए लोकसभा प्

प्रात्याशी तोखन साहू  के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में जुटने का आह्वान किया और प्रदेश में महिला राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना वह राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर  रोशनी डाली।



उन्होंने इस समय को महिलाओं की आर्थिक स्थिति और रोजगार संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए उठाने का समय बताया। उन्होने कहा केंद्र की मोदी सरकार महिलाओ के हित में कार्य कर रहि है महिला मोर्चा ने अपने दौरे में देवरीखुर्द वार्ड क्रमांक 42 ,43 बूटापारा, दोमुहानी, बरखदान, देवरीडीह, खाल्हेपारा में जनसंपर्क किया उनकी इस पहल से वार्ड की महिलाओ ने उनकी ओर से प्रेरित होकर उनके पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया। और  भाजपा लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू को विजय दिलाने का संकल्प लिया।

Next Post

आबकारी विभाग ने मस्तुरी क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रेताओं पर की कार्यवाही

Wed May 1 , 2024
बिलासपुर// मस्तूरी थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने रेड मार कार्यवाही करते हुए कुल कायम प्रकरण-05 बनाये है, जिसमेंजप्तसामाग्री- 178 लीटर शराब एवं 780 कि.ग्रा महुआ लाहन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एवं दो अजमानतीयप्रकरण बनाए गए हैं। जिसमें शंकर धनुहार निवासी भोथीडीह से 09 लीटर महुआ शराब, रूखमणी बाई […]

You May Like

ब्रेकिंग न्यूज़