CG | Fri, 19 September 2025

Ad

विश्व हिन्दू परिषद का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया

19 Aug 2025 | देवेश शर्मा | 38 views
विश्व हिन्दू परिषद का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया

सीपत में विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया, धर्माचार्य संतोषीनंदन महाराज ने किया संबोधित


सीपत। सीपत प्रखंड के रेस्ट हाउस परिसर में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित धर्माचार्य संतोषीनंदन महाराज ने सनातन धर्म की महत्ता और विहिप की स्थापना के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।


उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में मुंबई के संदीपनी आश्रम में द्वितीय संघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर, स्वामी चिन्मयानंद और साधु-संतों के सान्निध्य में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य विश्वभर के बिखरे हुए हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोकर, उसकी रक्षा, सेवा, सुरक्षा और संस्कारों को सर्वोपरि रखना है।


संतोषीनंदन महाराज ने विहिप के विभिन्न आयामों जैसे बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की स्थापना पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बजरंग दल हनुमान जी की तरह समाज सेवा और सुरक्षा का कार्य करता है, वहीं दुर्गावाहिनी नारी शक्ति के उस स्वरूप का प्रतीक है जो जरूरत पड़ने पर मां दुर्गा बनकर शत्रुओं का विनाश भी कर सकती है।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सतीश पाटनवार, विहिप विभाग मंत्री राजीव शर्मा, प्रमोद कश्यप (विभाग धर्म प्रसार), प्रकाश त्रिवेदी (जिला उपाध्यक्ष), विक्रांत केशवानी (जिला मंत्री), रिंकू शर्मा, रूपेश शुक्ला, संदीप पाठक, गौरव पांडे, पुलकित अग्रवाल, राजीव शर्मा (जिला सुरक्षा प्रमुख), राकेश गोयल (नगर अध्यक्ष), रविकांत राजवाड़े (मस्तूरी प्रखंड अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।


इस दौरान महिला शक्ति की भूमिका पर भी जोर दिया गया। प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती संजू कश्यप और दुर्गावाहिनी संयोजिका आरती साहू ने संगठन में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित किया।


कार्यक्रम में गजेंद्र यादव, करण साहू, रघुनंदन श्रीवास, शुभम मिश्रा, तामेश्वर साहू, जगन्नाथ साहू, हरिहर पांडे, विनय पाटनवार, दीपक वैष्णव, नवल साहू, अजय ठाकुर, हरिओम, आयुष, ओमू, खगेश, रत्नेश, बसंत, मुकेश, दुवास राम, भागीरथी, अभय, शैलेन्द्र सहित 15 खंडों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

देवेश शर्मा
देवेश शर्मा
deveshsharama894@gmail.com

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.