मस्तूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने नहीं ले रही रूची


3 अप्रैल को हुई थी घटना


ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों पर पुलिस घटना के ने 20 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है आरोपी अब भी पुलिस ग्रुप से बाहर हैं

बता दें कि पैसों के लेनदेन के विवाद पर 3 अप्रैल की रात पुलिस के रिश्तेदार ने धारदार हथियार से पाराघाट निवासीट्रांसपोटर पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था ।

आरोपी पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार बताया जा रहा है। मस्तूरी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित ट्रांसपोर्टर लगातार धमकी मिलने से परेशान हैं।


क्या है पूरा मामला....


मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाराघाट निवासी जमुना प्रसाद साहू उर्फ भोला ट्रांसपोर्ट का काम करता है। अकलतरा के पोड़ीभाठा निवासी अजय राठौर 3 अप्रैल को अपने अन्य साथी के साथ जुमना के पास आया और पितांबर लोधी को फोन लगाने के लिए कहा। तब पीड़िता जमुना ने कहा कि मैं किसी का पैसा नहीं लग रहा हूं और फोन लगाने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित अपने घर के अंदर चला गया। इस बीच आरोपी अजय राठौर व उसके साथी घर के सामने गाली-गलौज करने लगे। आवाज सुनकर जमुना और उसका बेटा नवीन घर से बाहर निकले। इसके बाद अजय राठौर ने जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे जमुना के चेहरे पर गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर गया। उसे मरा हुआ समझकर सभी आरोपी भाग निकले। इसके बाद परिजन ने डॉयल 112 को फोन कर सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे गंभीर हालत में सीपत स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टर ने उसे सिम्स रेफर कर दिया।

.AD