मस्तूरी: पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के उद्देश्य से मस्तूरी में 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत स्थानीय मुक्तिधाम परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए भविष्य के लिए हरियाली का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुक्तिधाम परिसर में 'सुखी धरती करे पुकार वृक्ष लगाकर करो श्रंगार' जैसे प्रेरणादायक नारे गूंजते रहे जिससे माहौल में जबरदस्त उत्साह और जागरूकता का संचार हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने बूथ क्रमांक 177 व 178 में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और इस सामूहिक प्रयास का आनंद लिया। त्रिपाठी ने आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।

इस आयोजन में सरपंच प्रतिनिधि विनोद सारथी सचिव छोटेलाल निराला गजानंद राठौर तन्नू मिश्रा पंकज निर्मलकर नोहर भोलू परदेशी प्रजापति रवि आशीष चतुर्वेदी अमित राठौर कुलदीप कुर्रे गोलू कुर्रे दुर्गा प्रजापति बहादुर शंभू यादव सुभाष यादव गोलू पांडेय और अतुल राठौर सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

.AD