CG | Thu, 31 July 2025

No Ad Available

जिला मिडिया प्रमुख प्रणव शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी जिला ग्रामीण भाजपा में मंत्री बनाए गए

29 Jul 2025 | देवेश शर्मा | 138 views
जिला मिडिया प्रमुख प्रणव शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी जिला ग्रामीण भाजपा में मंत्री बनाए गए

भाजपा संगठन ने जताया अनुभवी व कर्मठ कार्यकर्ताओं पर भरोसा


Weenews | बिलासपुर


भाजपा ने एक बार फिर कर्मठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं को अहम पदों पर तवज्जो देते हुए जिला भाजपा बिलासपुर के ग्रामीण संगठन में मौका दिया गया है। पार्टी के तेजतर्रार वक्ता और मौजूदा जिला मीडिया प्रमुख प्रणव शर्मा को ग्रामीण भाजपा का मंत्री नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रणव शर्मा ने पार्टी संगठन, समेत पूरी टीम का आभार जताया है।


गौरतलब है कि हाल ही में बिलासपुर शहर से अलग कर गठित किए गए जिला ग्रामीण भाजपा के संगठनात्मक विस्तार सोमवार की रात, प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा के हस्ताक्षर से विधानसभा बेलतरा, मस्तूरी और कोंटा क्षेत्र से कुल 17 पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है। जातीय संतुलन के साथ-साथ महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व देने पर विशेष जोर दिया गया है।


राजनीतिक सफर में लगातार आगे बढ़ते रहे प्रणव शर्मा


प्रणव शर्मा की पहचान एक सक्रिय और रणनीतिक कार्यकर्ता के रूप में रही है। वे पूर्व में सीपत विधानसभा भाजयुमो महामंत्री, जिला भाजयुमो मंत्री, उपाध्यक्ष, और बेलतरा शहर मंडल उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में वे जिला भाजपा मीडिया प्रमुख के रूप में पार्टी के सभी कार्यक्रमों की मीडिया रणनीति तैयार कर रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पूरे बिलासपुर संभाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया था, जहां उनकी भूमिका को संगठन ने काफी सराहा।


भाजपा का संदेश साफ, मेहनती कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान


प्रणव शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी यह संकेत देती है कि भाजपा संगठन में मेहनती, अनुभवी और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। पार्टी ने प्रणव को मंत्री बनाकर संगठन में उनकी उपयोगिता को मान्यता दी है। वे आगामी समय में भी जिला भाजपा संगठन के मीडिया प्रमुख के रूप में सक्रिय बने रहेंगे। यह नियुक्ति न केवल प्रणव शर्मा के लिए बल्कि समूचे बिलासपुर ग्रामीण भाजपा के लिए भी उत्साहवर्धक मानी जा रही है

देवेश शर्मा
देवेश शर्मा
deveshsharama894@gmail.com

Join WhatsApp