

देश में हो शांति-सद्भाव और प्रेम का माहौल
मझौली में पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी के संयोजन में प्रारंभ हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
45 दिनों तक गांव गांव में लगेगी गांधी चौपाल, रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की जानेंगे समस्याएं
सिहोरा
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के तारतम्य में गुरुवार को पाटन मझौली विधानसभा के मझौली ब्लाक में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने कहा भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश में शांति सद्भाव और प्रेम का माहौल बनाना है। गांव गांव जाकर ग्रामीणों की समस्या जानेंगे साथ ही देश में संविधान का माहौल बनाने का हमारा प्रयास होगा।
कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी के संयोजन प्रारंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा, जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू, तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा, दमोह विधायक अजय टंडन, जिला यात्रा प्रभारी सुनील जैन, विभास जैन, सत्येंद्र ज्योतिषी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत, बहादुर पटेल, बृज भान यादव, नारायण सिंह, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष शिव नामदेव, महिला कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष अलका डेंगरे, विक्रम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल, अमोल चौरसिया, डॉ. आरके यादव, गुलाब यादव, बबलू पंडा, गजेंद्र खम्परिया, धनश्याम बडगेंया, सरपंच आशीष वीरू शुक्ला, महेश पटेल के साथ बड़ी बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
मझौली नगर का किया, भ्रमण गांधी स्मारक में लगाई चौपाल
भारत जोड़ो यात्रा अपने प्रारंभिक स्थल से प्रारंभ हुई और समूचे मझौली नगर का भ्रमण किया। हाथों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लिए कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता वंदे मातरम भारत माता की जय के जयकारे लगाते चल रहे थे। भारत जोड़ो यात्रा गांधी स्मारक पहुंची जहां पर चौपाल लगी। पूर्व विधायक नीलेशअवस्थी कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिदिन भारत जोड़ो यात्रा में 15 से 18 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। जिसमें 7 से 8 गांव शामिल रहेंगे। रात्रि विश्राम उसी ग्राम में होगा। गांधी चौपाल लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

मोबाइल – 9425545763