नगर पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद का एसएसओ बड़ी होली समिति ने किया स्वागत, रंगमंच की रखी मांग
सिहोरा
नगर पालिका सिहोरा अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे एवं वार्ड पार्षद क्रमांक 4 का एसएसओ बड़ी होली समिति ने शनिवार को स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे वार्ड में रंगमंच के निर्माण की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष ने समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही वार्ड में नए रंग मंच का निर्माण किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे का विक्की जैन के संयोजन में पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में समिति के सुभाष दाहिया, पंकज दुबे, अजय खरया (बंटू), दिनेश दहिया, गट्टू सेन, नीरज चौरसिया, खन्ना यादव, बमबम यादव, पप्पू परोहा, राजे यादव के साथ वार्ड के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।
मोबाइल – 9425545763