

‘राममय’ हुई संतों की पावन भूमि सिहोरा
विश्व शांति श्रीराम महायज्ञ के भूमि पूजन और ध्वजारोहण पर निकली संतों भव्य भ्रमण यात्रा
पुष्प वर्षा कर हजारों श्रद्धालुओं ने कि संतों की अगवानी, यज्ञ स्थल पर मंत्रोचार के साथ हुआ भूमि पूजन और ध्वजारोहण
सिहोरा
संतों की पावन भूमि और धर्म नगरी सिहोरा बुधवार को भगवान ‘राम’ के रंग में नजर आई। अवसर था 7 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले विश्व शांति श्रीराम महायज्ञ के यज्ञ स्थल के भूमि पूजन और ध्वजारोहण के अवसर पर संतों की भव्य भ्रमण यात्रा का। सिद्धन धाम कुर्रो के श्रीश्री 1008 श्री बाल संत जू महाराज के कृपा पात्र शिष्य संत श्री सीता शरण जी महाराज के सानिध्य में सिद्धन धाम से भव्य भ्रमण यात्रा प्रारंभ हुई। सिहोरा नगर के प्रवेश द्वार प्रवेश द्वार नृसिंग मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने महाराज श्री की भव्य आगमन पुष्प वर्षा कर की।
श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कलश आरती और पुष्प वर्षा कर किया महाराज श्री का स्वागत
भ्रमण यात्रा बरा मोहल्ला रेलवे फाटक बाजार से होकर पहरेवा से सिहोरा नगर के पुराना बस स्टैंड पहुंची। जहां जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने महाराज श्री की कलर्स और पुष्प वर्षा कर आरती उतार कर भव्य अगवानी की। भ्रमण यात्रा बाबा शाला, कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, मैना कुआं होते हुए श्री शिव मंदिर बाबा ताल यज्ञ स्थल पर पहुंची।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ यज्ञ स्थल का भूमि पूजन और ध्वजारोहण
यज्ञ स्थल श्री शिव मंदिर बाबा ताल के बाजू में भ्रमण यात्रा के पहुंचने के पश्चात 11 वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ स्थल का भूमि पूजन किया गया। जिसके साक्षी सिहोरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु रहे। भूमि पूजन के पश्चात यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही यज्ञ स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का प्रसाद हजारों भक्तों ने ग्रहण कर अपने आप को धन्य किया किया।

मोबाइल – 9425545763
Nicely put, Regards.