

WEE NEWSबिलासपुर। ग्रामीण क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वे दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम देने में कतरा नहीं रहे है ये पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के लिमतरा दर्रीघाट का है। जहाँ कांग्रेस नेता के घर नकाबपोश डकैतों ने बंदुक की आड़ में दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों की माने तो हमलावरों ने बंदुक की नोक पर अलमारी से सोने-चांदी के गहने व नगदी ढाई लाख समेत लगभग 3 लाख नगद लूटकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पटेल कांग्रेस के जिला सचिव हैं। जिनके यहाँ गुरुवार की सुबह करीब 11से 12 बजे के बीच डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है, घटना के समय टाकेश्वर पटेल घर से बाहर थे। उसी समय 8-9 लोग हेलमेट व मास्क लगाए उनके घर पहुंचे और बंदुक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे। डकैतों ने महिला के हाथ को रस्सी से बांध दिया और अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद वारदात की सूचना ताकेश्वर पटेल को दी गई। खबर मिलते ही आईजी रतनलाल डांगी,SP पारुल माथुर के साथ ही थाना प्रभारी प्रकाश कांत व भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और शहर में नाकेबंदी कर घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी गई। इसके साथ ही कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट दिया है। और जांच की जा रही है आरोपी कहा से आए थे और किस ओर गए है।

मोबाइल – 9425545763