

देवरीखुर्द । जयरामनगर मंडल के भाजपा नेताओं ने मंगलवार को पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया। इसी क्रम में देवरीखुर्द के वार्ड 42 चंद्रशेखर आज़ाद नगर में स्थित भाजपा कार्यालय भी स्थापना दिवस मनाया गया।
सर्वप्रथम मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर ने दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण किया और पदाधिकारियो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी नेताओं ने सुना।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के लिए व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है। उन्होंने वंशवाद और परिवारवाद पर चोट करते हुए कहा की भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपना व्यवहार सरल रखने और सेवा कार्य में जुटे रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह ने बताया कि भाजपा का स्थापना दिवस हर बूथ पर सम्मानपूर्वक मनाया गया है। यहां केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को रखा गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लिया गया।
हर बूथ के अध्यक्ष के अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। पार्टी के नेताओ ने भी अपने आवास पर झंडा लगाकर भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता बी पी सिंह विधायक प्रतिनिधि एवम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा ने की , मुख्य अतिथि के रूप में जयरामनगर गतौरा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर महामंत्री श्याम पटेल उपस्थित रहें इसके साथ ही युगल किशोर झा जिला कार्यकारिणी सदस्य पुस्पा सिंह मंडल मंत्री कुसुमलता श्रीवास मंडल मंत्री कृष्णा भट्ट मंडल मंत्री ,कमलेश चावड़ा मंडल कार्यकारिणी सदस्य मिथिलेश सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवधेश प्रसाद युवा मोर्चा महामंत्री बजरंग पटेल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा प्रिया तिवारी युवा मोर्चा कन्या संयोजिका मोहन सिंह युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य रितेश नायक युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, शंभू दास मानिकपुरी पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री ,राजेश वैद्य उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विक्की यादव किसान मोर्चा मंत्री मनोज सिंह किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र मौर्य किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य , रवि बरगाह संयोजक स्वास्थ्य समिति ,रीता सिंह महिला मोर्चा महामंत्री झूल बाई वस्त्र कार महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सुमित्रा शर्मा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य , ननकी वर्मा बूथ अध्यक्ष माधव सिंह बूथ अध्यक्ष शरद श्रीवास बूथ अध्यक्ष एसपी सिंह बूथ अध्यक्ष दीपक दयाल बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश शेंदे राजेश प्रजापति दीप नारायण शुक्ला रवि शंकर शर्मा एसवी नागेश्वर राव जितेंद्र कुमार पासवान कंचन सिंह कविता वस्त्र कार लता रत्नाकर अनिल नवरंगे लोकेश राव इंद्रजीत चक्रवर्ती कैलाश नायक आदि के साथ सैकड़ो की संख्या में मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

मोबाइल – 9425545763