
एक दूसरे को लगाया गुलाल, दीं शुभकामनाएं राधिका महिला मंडल का होली मिलन

सिहोरा
राधा कृष्ण मंदिर झंडा बाजार में राधिका महिला मंडल का होली मिलन आयोजित किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली और रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान श्री कृष्णा का पूजन अर्चन कर भक्ति गीत गाए। नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे के मुख्यातिथ्य, अंजना सराफ, किरण समाधिया, सुधा सरावगी, साधना साहू, सुनीता गुप्ता, योगिता गुप्ता, मणि गुप्ता, माया गुप्ता, कंचन श्रीवास्तव, स्नेह लता साहू, गीता सरावगी, आशा बिलैया, सुमन कनकने, सुनीता कनकने, शोभा गुप्ता, रेखा, छाया सरावगी के साथ राधिका महिला मंडल की सदस्य महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल थीं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418