


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी बढ़त के बाद प्रदेश भाजपा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह ने बिलासपुर की जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन नीतियों का परिणाम बताया।
बी पी सिंह ने कहा, “जनता ने देश के पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर है। मैं सभी मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। सबने अटल विश्वास पत्र पर भरोसा जताया है। भाजपा सरकार लोगों को ठगने नहीं, बल्कि वादे पूरे करने के लिए आई है।”
सिंह ने पिछले चुनाव के नतीजों का भी जिक्र करते हुए कहा कि तब कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी। उन्होंने कहा, “पिछली बार कांग्रेस ने महापौर और अध्यक्ष चुनाव को प्रत्यक्ष नहीं कराया था, लेकिन इस बार हमने जनता को उनका हक दिया और लोकतंत्र की जीत हुई।”
भाजपा की इस जीत को राज्य की जनता का सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर मोहर माना जा रहा है। चुनाव परिणामों से साफ है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा के विकास के एजेंडे को सराहा है। इस जीत के साथ ही भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।
अब नजरें राज्य सरकार के अगले कदमों पर टिकी हैं, जहां भाजपा ने जनता से किए गए वादों को पूरा करने का संकल्प दोहराया है। इस जीत के बाद भाजपा के लिए यह चुनौती भी है कि वह जनता के विश्वास को कायम रखे और प्रदेश के विकास को नई गति दे।

मोबाइल – 9425545763