

छत्तीसगढ़ में आगामी राजनीतिक रणनीतियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न जिलों के लिए संभावित जिला अध्यक्षों का पैनल तैयार किया है। इस सूची में बिलासपुर जिले के लिए तीन प्रमुख नाम शामिल हैं: दीपक सिंह ठाकुर, घनश्याम कौशिक और किशोर राय।
बिलासपुर जिले में संभावित उम्मीदवार:
किशोर राय: पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और संगठनात्मक कौशल के लिए प्रसिद्ध पूर्व महापौर
घनश्याम कौशिक: स्थानीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले और जनसमर्थन प्राप्त नेता।
दीपक सिंह ठाकुर: पार्टी के प्रति निष्ठा और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
बिलासपुर ग्रामीण
मोहित जायसवाल: जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं संगठन में कार्य करने का अच्छा अनुभव पार्टी में सक्रिय नेता
बीपी सिंह: फायर ब्रांड हिन्दू नेता, प्रदेश संगठन पदाधिकारी है, पिछले चुनावो में सक्रिय भूमिका
अवधेश अग्रवाल: जिला संगठन में जिला मंत्री जिले में कार्य करने का अनुभव
बिलासपुर जिले में इन तीनों उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा और अनुभव को देखते हुए, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
अन्य जिलों के लिए पैनल:
रायपुर शहर: रमेश ठाकुर, ओंकार बैस, सत्यम दुआ।
रायपुर ग्रामीण: श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, अशोक सिन्हा।
गरियाबंद: अनिल चंद्राकर, पुनीत राम सिन्हा, योगेश शर्मा।
बलौदा बाजार: आनंद पारख, कृष्ण अवस्थी, ओमप्रकाश चंद्रवंशी।
धमतरी: प्रकाश बैस, कविंद्र जैन, महेंद्र पंडित।
महासमुंद: येत राम साहू, संजय शर्मा, प्रदीप चंद्राकर।
कोरबा: मनोज शर्मा, गोपाल मोदी, संतोष देवांगन।
दुर्ग: सुरेंद्र कौशिक, कांतिलाल जैन, कांतिलाल बोथरा।
भिलाई: पुरुषोत्तम देवांगन, नटवर ताम्रकार, महेश वर्मा।
कोंडागांव: सेवक राम नेताम, अनीता नेताम, आकाश मेहता।
बालोद: सेमन देशमुख, देवेंद्र जायसवाल, नरेश यादव।
राजनांदगांव: कमल सिंह राजपूत, सौरभ कोठारी, रविंद्र।
महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: श्रीमती चंपा देवी पावले (पूर्व विधायक), वीरेंद्र सिंह राणा, जमुना पांडेय।
बेमेतरा: अजय साहू, बलराम पटेल, दयावंत बंधे।
नारायणपुर: श्रीमती संध्या पवार, जयप्रकाश शर्मा, गौतम गोलछा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन पैनलों के माध्यम से भाजपा स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की रणनीति बना रही है। बिलासपुर जिले में तीनों उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा और अनुभव को देखते हुए, पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने संकेत दिया है कि अंतिम निर्णय जल्द ही लिया जाएगा, जिससे पार्टी की आगामी रणनीतियों का मार्ग प्रशस्त होगा।
जिन क्षेत्रों में पार्टी के विधायको ने जीत दर्ज नहीं की हैं उन क्षेत्र के पदाधिकारी ने नाम जिला संगठन के लिए लगभग तय माने जा रहे हैं यदि संगठन में इन बातों पर गौर हुआ तो नेतृत्व विभिन्न क्षेत्रों में संगठन पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष बनने का मौका मिल सकता है

मोबाइल – 9425545763